ईंट-भट्ठा मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत
नीला पड़ गया था शरीर, फलोले पड़ गए थे
परिवारीजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के जंगलीनाथपुरवा के एक ईंट-भट्ठा मजदूर का शव पड़ोसी गांव गंगवाबेहड़ के पास एक खेत में रविवार को संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। शरीर नीला पड़ चुका था और पूरे शरीर पर फफोले पड़े थे, जिससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि युवक शराब का आदी था। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जंगलीनाथपुरवा गांव निवासी विनोद उर्फ कल्लू (35) पुत्र छोटेलाल एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बताते हैं कि वह शराब का आदी थी। रविवार सुबह उसका शव पड़ोस के गांव गंगवाबेहड़ के निकट सोहन के खेत में संदिग्ध हालात के चलते पड़ा मिला। बताते हैं कि उसके शरीर पर फफोले पड़े थे। पूरा शरीर नीला पड़ चुका था, जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब का आदी थी। अधिक शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के परिवारीजन घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।