सतीश की आंखें दो के जीवन में लाएंगी उजाला
सीतापुर। शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सतीश चंद्र अग्रवाल (58) की आंखें उनके जाने के बाद भी दो लोगों के जीवन में उजाला ला सकेंगी। सतीश चंद्र अग्रवाल ने बुधवार को अंतिम सांस ली। मृत्यु से पहले वे अपने परिवार से नेत्रदान की इच्छा जता चुके थे। उनकी मृत्यु केे बाद पुत्र रौनक ने सक्षम संस्था से संपर्क साधा। इस पर सक्षम संस्था के संदीप भरतिया, सुभाष अग्निहोत्री ने आंख अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों की टीम ली। डॉक्टरों की टीम ने नई बस्ती पहुंचकर उनकी कॉर्निया का सफल ऑपरेशन किया। जिसके बाद दोनों कॉर्निया को आंख अस्पताल के आई बैंक में सुरक्षित रखवा दी गई हैं।