फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने गाली दी तो भाभी ने दबंग जीजा से पिटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। घरेलू विवाद में देवर से कहासुनी पर उसकी भाभी ने अपने दबंग जीजा को बुला लिया। महिला के जीजा ने रात में ही साथी संग आकर देवर को बुरी तरह पीट दिया। जख्मी युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मछरेहटा के आदिलपुर गांव के कल्लू ने बताया कि उसका उसी की भाभी से विवाद हो गया था। मंगलवार की रात कहासुनी के बाद उसकी भाभी ने फोन करके रामकोट इलाके के लोधौरा गांव से अपने दबंग जीजा प्रमोद को बुला लिया। प्रमोद रात को ही अपने साथी संकटा के साथ बाइक से 12 बजे जा धमका।

आरोप है कि इन दबंगों ने घर में घुस कर कल्लू की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे कल्लू जख्मी हो गया। घटना अंजाम देकर दोनों हमलावर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही जख्मी कल्लू सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ राम नरेश यादव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें