फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की वजह से कार पलटी, तीन श्रद्धालु जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा थाना इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में कुंभ से वापस आ रही एक कार मंगलवार की सुबह घने कोहरे की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्थानीय थानाक्षेत्र से रविवार को एक कार से कुछ श्रद्धालु कुंभ स्नान करने गए थे। मंगलवार की सुबह वापस लौटते समय रेउसा के करीब बिसवां मार्ग पर घने कोहरे के कारण कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार राजू निवासी जमौली, शोभा निवासी भिठौली तथा शीला निवासी बेलहा बुरी तरह से जख्मी हो गई। सीएचसी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें