फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद थाना क्षेत्र में अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को डरा-धमकाकर लूटपाट की है। बदमाश दंपती से करीब एक लाख का माल लूट ले गए हैं। पीड़ित दंपती ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के धनीपुर निवासी विष्णु बुधवार शाम अपनी पत्नी प्रियंका देवी के साथ बाइक से कहीं रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में मंसूरपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने विष्णु की बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया।
विज्ञापन


इससे पहले कि पति-पत्नी को कुछ समझ पाते। बदमाशों ने विष्णु के सीने पर चाकू अड़ा दिया। जिसके बाद दंपती को जान से मार देने की धमकी देते हुए बदमाशों ने विष्णु के पास मौजूद 12 हजार रुपये व प्रियंका के पास मौजूद जेवर लूट लिये।

इसके बाद बदमाश शोर न मचाने की धमकी देते हुए मौके से निकल भागे। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित दंपती ने 100 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। पीड़ित दंपती ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वारदात के बाद तत्काल पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान तीन बाइक सवारों को रोका गया। इनके पास बाइक के कागज नहीं थे। इससे तीनों बाइक को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें