फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का ट्रक बरामद, नंबर बदल कर चल रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का ट्रक बरामद, नंबर बदल कर चल रहा था
विज्ञापन



सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम पर तीन माह पूर्व चोरी किया गया ट्रक बरामद हुआ है। उस ट्रक पर नंबर बदला हुआ था, जिसको चोरी से चलाया जा रहा था। 100 डायल की टीम ने ट्रक को कोतवाली पुलिस को सौंपा है। पुलिस जांच की बात कह रही है।


पुराना सीतापुर के मोहल्ला शेख सरांय निवासी इकबाल अहमद आज एक सूचना के आधार पर माल गोदाम पहुंचा। यहां पर उसने एक ट्रक को अपना बताते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



वहीं 100 डायल पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही 100 डायल प्रभारी महेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही ट्रक में सवार चालक मौके से फरार हो गया।


इकबाल अहमद ने पुलिस टीम को बताया कि करीब तीन माह पूर्व वह बीमार हो गया था। इसी बीच कोई उसका ट्रक उठा ले गया। उसने श्रीराम फाइनेंस से कर्ज लेकर ट्रक लिया था।


एक माह बाद जब वह ठीक हुआ, तब ट्रक गायब था। इकबाल ने सोचा शायद किश्त जमा न होने पर फाइनेंस वाले ट्रक को उठा ले गए। जब वह फाइनेंस कार्यालय पहुंचा, तब बताया गया कि फाइनेंस कंपनी ने कोई ट्रक नहीं उठाया है।


तब से वह अपने ट्रक की खोज कर रहा है। आज उसका चोरी गया ट्रक मिल गया है। इकबाल के मुताबिक उसके ट्रक का नंबर (यूपी 13एन 9644) है।


जबकि उस नंबर को बदल कर ट्रक में (यूपी 22 टी 1012) नंबर डालकर ट्रक को चलाया जा रहा है। पुलिस ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर उसके स्वामी व चालक का पता करना चाहा, लेकिन दूसरा कोई भी व्यक्ति वहां पर नहीं पहुंचा।


जो ट्रक को अपना होने का दावा करता। जिसके बाद 100 डायल टीम ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए, शहर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है। घटना के संबंध में सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि एक ट्रक माल गोदाम से कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन



इकबाल नाम का व्यक्ति उसे अपना ट्रक बता रहा है। वह आरोप लगा रहा है कि ट्रक को नंबर बदल कर चलाया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें