फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर महिला को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों के चलते की हत्या, केस दर्ज
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते महिला के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला की गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।

खैराबाद के मलुहीसरैया निवासी रामदेवी (45) के पति मुकुंदे लाल की कई माह पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद वह गांव के ही श्रवण के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी थी। गुरुवार को वह कमरे में मृत हालत में मिली। घटना के संबंध में महिला के पुत्र धर्मेंद्र ने गांव के ही श्रवण पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुत्र का आरोप है कि इधर कई दिनों से श्रवण व रामदेवी में अनबन चल रही थी। जिसके चलते श्रवण ने रामदेवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की सांसों रोका गया था।
विज्ञापन


हत्यारे ने महिला का मुंह और नाक बंद कर दिया था। जिससे महिला सांस नहीं ले पाई और उसकी मौत हो गई। इधर, थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि महिला के पुत्र धर्मेंद्र ने गांव के ही श्रवण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें