थानगांव। कई दिनों से लापता किशोर का शव मंगलवार को संदिग्ध हालात में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
थानगांव थाना क्षेत्र के मेउढ़ी गांव निवासी धीरज (14) पुत्र मायाराम आठ दिन पूर्व से लापता था। उसकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
मंगलवार को उसका शव गांव के उत्तर गन्ने के एक खेत में लगे पापुलर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।