फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्राइमरी स्कूल में गोवंशों का डेरा, बच्चों को खतरा

Thu, 12 Sep 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
स्कूल में घूमते मिले गोवंश।
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। सिधौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बौनाभारी में चारदीवारी न होने से गोवंशों का जमावड़ा लगता है। गोवंश कक्षों में घुस जाते हैं। इससे नौनिहालों को हर समय खतरा रहता है। पढ़ाई भी बाधित रहती है।
विज्ञापन

बौनाभारी स्थित प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी न होने से बच्चों व शिक्षकों के लिए गोवंश मुसीबत बने हैं। प्रधानाध्यापिका सुमन मौर्य ने बताया कि विद्यालय में बाउंड्री नहीं बनी है, जिससे गोवंश स्कूल की कक्षाओं में घुस जाते हैं। इससे दो बच्चे व शिक्षकों को घायल कर चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार चारदीवारी बनवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के लिए विद्यालय खतरा बन गया है और हमेशा बच्चों के प्रति अभिभावकों में भय का माहौल बना रहता है। ।

बौनाभारी प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्रीवॉल न होने से बच्चों व शिक्षकों को दिक्कत है, बीडीओ से वार्ता हुई है। उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, सिधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें