फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सभासद पति की एंटी लार्वा दवा मांगने पर की पिटाई

Fri, 30 Aug 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका परिषद सीतापुर में स्वास्थ्य लिपिक से एंटी लार्वा दवा मांगना मिरदही टोला के सभासद पति को महंगा पड़ गया। गुस्साए लिपिक ने सभासद पति की लात-घूसाें से पिटाई कर दी। शोर-शराबा होने पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग किया। इस बात की जानकारी होने नगर पालिका परिसर में अन्य सभासद इकट्ठा हो गए। सभासदों ने ईओ को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर स्वास्थ्य लिपिक को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

मिरदही टोला के सभासद पति भुट्टो का कहना है कि मोहल्ले की नालियों बढ़ते मच्छरों की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को एंटी लार्वा की दवा लेने के लिए नगर पालिका गया था। स्वास्थ्य लिपिक राकेश मिश्रा से दवा मांगी तो वे भड़क गए। गिरेबान पकड़कर लात-घूसाें से पिटाई कर दी। बढ़ते हंगामे के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचाया।
मामले में स्वास्थ्य लिपिक राकेश मिश्रा का कहना है कि सभासद पति भुट्टो अभद्र व्यवहार करते हुए दवा की डिमांड करने लगे। उनसे मैंने दवा लिखापढ़ी में मांगने के लिए कहा। इसपर वह नाराज हो गए। कीट नाशक दवा सफाई नायक ही रिसीव करके ले जाते हैं। जिसके बाद सभासद पति भड़क गए और उन्होंने मारने के लिए कुर्सी उठा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें