सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 26 दिन रहेगा। माध्यमिक विद्यालय 40 दिन बंद रहेंगे। एक जुलाई से माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी तो बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे।
नया शैक्षिक सत्र 2023-24 एक अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। चार दिन बाद स्कूल बंद हो जाएंगे। परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। जबकि 16 जून से विद्यालय खुल जाएंगे। इससे पहले परिषदीय विद्यालय 21 मई से 30 जून तक बंद होते थे। लेकिन इस बार शासन ने शीतकालीन अवकाश भी दिया था। एक जनवरी से 15 जनवरी तक विद्यालय बंद रहे थे। इन 15 दिन के अवकाश की कटौती ग्रीष्मकालीन में कर दी गई है।
अगर माध्यमिक विद्यालयों की बात की जाए तो यहां पर 20 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहेगे। एक जुलाई से इन विद्यालयों में सुचारू रूप से पठन-पाठन प्रारंभ हो जाएगा। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ से दो बजे तक विद्यालय संचालित होंगे। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से तीन बजे तक विद्यालयों में पढ़ाई होगी। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित शिड्यूल के अनुसार विद्यालयों का संचालन होगा।