फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मूर्ति हटाने को लेकर हुआ विवाद, एसडीएम-सीओ ने कराया शांत

Sun, 23 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चबूतरे पर रखी मूर्ति को हटाने पर विवाद हो गया। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कल्ली गांव में मस्जिद के पीछे शीतला माता का स्थान है। जहां शादियों में देवी का पूजन होता है। एक माह पूर्व एक विशेष समुदाय के लोगों ने वहां पर कब्जा करने की कोशिश की। तब शिकायत पर पहुंची पुलिस ने गांव में जाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।
उसके बाद हिंदू धर्म के लोगों ने उस स्थान पर पक्का चबूतरा बनवा दिया था। शनिवार को वहां पर शीतला माता की मूर्ति रखवा दी। मूर्ति रखे जाने से नाराज विशेष समुदाय के लोगों ने रविवार की सुबह मूर्ति हटाने की कोशिश की। एसडीएम लहरपुर अनुपम मिश्र, सीओ बिसवां अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों समुदायों को लोगों के समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान एक पक्ष ने न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के दस्तावेज दिखाए। जिस पर एसडीएम व सीओ ने बताया कि जब तक न्यायालय से कोई आदेश नहीं आता तब तक यथा स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें