मिश्रिख। मिश्रिख तहसील क्षेत्र में होने वाली दैवीय आपदाओं पर शीघ्र कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें तैनात कार्मिक अग्निकांड, लू और अन्य सभी प्रकार की आपदाओं की सूचना एकत्र करेंगे। इसके बाद तत्काल कार्रवाई कराने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्मिक उपस्थित रहेंगे। वह सूचनाओं को एसडीएम को उपलब्ध कराएंगे। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9454416549 है। हालांकि, लोग किसी भी आपदा की जानकारी 24 घंटे दे सकते हैं। इसके लिए रमेश चंद्र राठौर के मोबाइल नंबर 7860486968 पर सुबह आठ से शाम चार बजे, विपिन गिरि के मोबाइल नंबर 9453140435 पर शाम चार बजे रात 12 बजे तक और आशीष रस्तोगी के मोबाइल नंबर 9839865137 पर रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक सूचना दी जा सकेगी। एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नायब तहसीलदार रामसूरत यादव को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। (संवाद)