सीतापुर। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कमलापुर के लोधौरा गांव निवासी मृतक मनोज गौतम के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष डॉ ममता की अगुवाई में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घटना पर शोक जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मनोज गौतम की 15 अक्तूबर को गांव के ही कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी थी। परिजनों से मिलने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता कमलापुर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित, रमेश निषाद, पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग धीरेश कश्यप और पार्टी कार्यकर्ता राजेंद्र भारती शामिल रहे। (संवाद)