फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निजी बस से गिरकर परिचालक की मौत

Wed, 17 Jan 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को गोवंश को बचाने के लिए एक बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान झटका खाकर परिचालक बस से नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई। वहीं एक यात्री जख्मी हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

काशीपुर से जिला मुख्यालय और तंबौर जाने वाली निजी बस सोमवार को लहरपुर से काशीपुर जा रही थी। देर रात लालपुर बाजार के निकट अचानक बस के सामने एक गोवंश आ गया। बस चालक जाबिर ने अचानक ब्रेक लगा दी। बस के दरवाजे पर खड़ा खीरी के नौरंगाबाद निवासी परिचालक ढिल्लर (42) और तंबौर के नरियनटोला निवासी यात्री गुड्डू बस से नीचे गिर गए।
गुड्डू के पैर पर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकाें ने परिचालक ढिल्लर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल यात्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें