सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के गांव रामपुरमथना मुराउनपुरवा से रविवार को धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से की है। इलाके के गांव नकरहिया निवासी अभिषेक के मुताबिक वह दोपहर में अपने घर जा रहे थे। रामपुर मथना के पास उनको एक युवक मिला। उसने बताया कि गांव में एक सभा लगी हुई है, जिसमें लोगों का इलाज किए जाने का दावा किया गया। कथित पदारी ने उनको धर्म बदलने पर विवाह कराने और घर दिलाए जाने का प्रलोभन दिया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि मामले में जांच कर उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।