फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक से करें शिकायत, होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए सीडीओ अक्षत वर्मा ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्या पंचायत सहायक को बताएंगे। वह इसे रजिस्टर पर दर्ज कर विकास भवन स्थित नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर पर सूचित करेंगे। इसके निस्तारण के लिए एडीपीआरओ प्राविधिक निर्देशानुसार कार्रवाई करेंगे, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि आम जनता को यदि कोई भी शासकीय योजना संबंधी समस्या, जानकारी या शिकायत होती है तो वह ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात पंचायत सहायक को उससे अवगत कराएंगे। संबंधित पंचायत सहायक द्वारा समस्या को एक रजिस्टर पर अंकित करते हुए जनपद स्तर पर स्थापित आईसीसीसी नियंत्रण कक्ष संख्या-106 में मोबाइल नंबर 7376824290, 9454416556 पर सूचित किया जाएगा।
एडीपीआरओ प्राविधिक पंचायत सहायक द्वारा बताई गई समस्याओं को निर्धारित प्रारूप पर अंकन करेंगे। प्रतिदिन शाम 4.30 बजे तक सभी पंचायत सहायकों जिनका फोन जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम में प्राप्त होता है, से डेटा प्राप्त कर संकलित कराकर मेरेे माध्यम से जिनका निस्तारण जनपद स्तरीय अधिकारियों के स्तर से किया जाना है।
विज्ञापन

उसको विभागवार पत्र जारी कराएंगे। संबंधित अधिकारी से तीन दिन के बाद समस्या का निस्तारण हो जाने के संबंध में अनुपालन आख्या प्राप्त करेंगे। पंचायत सहायकों को निस्तारण के संबंध में फोन करके दोबारा सूचना दिलवाना सुनिश्चित कराएंगे। इसके बाद पंचायत सहायकों का यह उत्तरदायित्व होगा कि रजिस्टर में अंकित शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के निस्तारण के संबंध में उसे सूचित करें।
कंट्रोल रूम से फोन का जवाब ने देने पर होगी कार्रवाई
सीडीओ अक्षत वर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर विकास भवन स्थित प्रथम तल पर कक्ष संख्या 106 में जनपद स्तरीय नियंत्रण कक्ष क्रियाशील है। जिसमें 9451350016, 9451350014, 8004479538, 9451350095, 9532133542 और 9451350080 मोबाइल नंबरों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य कर रहे ग्राम पंचायत सचिव से रोस्टर के अनुसार सफाई कर्मी, पंचायत सहायक, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि के मूवमेंट क्रियाकलाप गतिविधि की जानकारी प्राप्त की जाएगी। यदि अपरिहार्य कारणवश तत्काल फोन रिसीव नहीं करते हैं तो फोन बैक करके स्थिति से अवगत कराएं अन्यथा संबंधित कार्मिक को अनुपस्थित मानते हुए उक्त दिवस का वेतन/मानदेय काटने की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारी से कहा है कि वह अपने ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव का नाम, मोबाइल नंबर और रोस्टर नियंत्रण कक्ष में तत्काल उपलब्ध कराएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी विकास खंडवार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सूची नाम, मोबाइल नंबर सहित तत्काल उपलब्ध कराएं। सीएमओ विकास खंडवार आशा बहू का नाम, मोबाइल नंबर की सूची नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें