फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कमेटी करेगी सत्यापन फिर कार्यमुक्त होंगे 798 शिक्षक

Sat, 01 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के 798 शिक्षकों को तबादले के बाद भी कार्यमुक्त होने के लिए अभी इंतजार करना होगा। सीडीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी पहले इनके भारांक का परीक्षण करेंगी। इस कमेटी की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही उन्हें तबादले वाले जिले में जाने के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा। शनिवार को कमेटी की बैठक न होने के कारण शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में इस बार 967 शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले किए गए है जबकि 487 शिक्षक गैर जनपद से जिले में आएंगे। इसमें 798 ऐसे शिक्षक भी शामिल है, जिन्होंने भारांक (पति व पत्नी की सरकारी सेवा, दिव्यांग, असाध्य रोग, एकल माता पिता, व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) होने का लाभ लिया है। इन शिक्षकों को कार्यमुक्त करने से पहले इनके भारांक संबंधी प्रमाणपत्रों की जांच होगी। इसके लिए सीडीओ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है।
कमेटी में सीएमओ, बीएसए, सीएमएस व जिलाधिकारी की तरफ से नामित एक अधिकारी शामिल है। यह कमेटी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच व सत्यापन बाद ही कार्यमुक्त करेंगी। शनिवार को भारांक वाले शिक्षक कार्यमुक्त के लिए पहुंचे तो उनकी फाइलें जमा करवा ली गई, लेकिन कार्यमुक्त नहीं किया गया। अब इन शिक्षकों को कमेटी की प्रस्तावित बैठक में प्रस्तुत होने के बाद ही रिलीव किया जाएगा। इसके इतर अन्य शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


18 ने दी जॉइनिंग
तबादले के बाद गैर जनपदों से आने वाले शिक्षकों की जिले में जॉइनिंग का सिलसिला तेज हो गया है। शनिवार को गोंडा सहित अन्य जनपदों के 18 शिक्षकों ने अपनी जॉइनिंग दी है। वहीं कार्यमुक्त होने के लिए केवल पांच शिक्षक ही पहुंचे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें