फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएम योगी कल आ सकते हैं नैमिषारण्य

Sat, 30 Sep 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल नैमिषारण्य तीर्थ आ सकते हैं। सीएम के दौरे की सुगबुगाहट के बीच जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पुलिस अधीक्षक संग शुक्रवार देर शाम तीर्थ का निरीक्षण किया। सीएम यहां मंडलीय समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी एक अक्तूबर को व्यास आश्रम स्थित अस्थायी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद चक्रतीर्थ से ललिता देवी मंदिर तक सफाई अभियान का नेतृत्व करेंगे। व्यास आश्रम के परिसर में जनसभा के साथ पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपेंगे। यहीं दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की जाएंगी।
इसके बाद नैमिषारण्य के विकास कार्याें का निरीक्षण व शिलान्यास करेंगे। नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास योजना तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा होगा। दौरे के मद्देनजर डीएम अनुज सिंह ने एसपी चक्रेश मिश्र संग शुक्रवार देर शाम प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम व एसपी सबसे पहले व्यास आश्रम ग्राउंड पहुंचे। उसके बाद डीएम का काफिला राही पर्यटक आवास पहुंचा। उन्होंने पंचप्रयाग का निरीक्षण करने के बाद ललिता देवी मंदिर से चक्रतीर्थ तक पैदल मार्च किया। उन्होंने संभावित सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां उन्होंने हनुमान गढ़ी कथा प्रांगण स्थल का निरीक्षण करने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों व बनगढ़ महंत संतोष दास खाकी, हनुमान गढ़ी से पवनदास, चक्रतीर्थ पुजारी राजनारायण पांडेय, कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री, महंत नारायण दास संग तीर्थ के संत-महंतों के साथ बैठक की। इस दौरान सीडीओ अक्षत वर्मा, एडीएम रामभरत तिवारी संग अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें