फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पड़ाव स्थलों पर सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था हो दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख/सीतापुर। 84 कोसी होली परिक्रमा मेला को लेकर प्रशासन व संत-महंतों की बैठक हुई। सोमवार को तहसील सभागार में बैठक के दौरान डीएम व एसपी ने संत-महंतों से परिक्रमा के संबंध में चर्चा की। संत-महंतों ने कई समस्याएं उठाईं। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा मार्ग में कुल 11 पड़ाव हैं, जिसमें से 7 पड़ाव सीतापुर एवं 4 पड़ाव हरदोई जनपद में स्थित हैं। परिक्रमा का शुभारंभ आगामी 11 मार्च को डंका बजने के साथ नैमिषारण्य से होगा। बैठक में 84 कोसी परिक्रमा मेला के अध्यक्ष नारायण दास ने परिक्रमा पथ की मरम्मत कराने तथा पड़ाव स्थलों की साफ सफाई व पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग उठाई। मेला सचिव बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास खाकी ने सभी पड़ाव स्थलों पर जलापूर्ति एवं मोबाइल टाॅयलेट की उपलब्धता कराने की बात कही।
महर्षि दधीचि मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने दधीचि कुंड तीर्थ में जल गंदा होने की बात कहते हुए साफ सफाई कराने की मांग की। परिक्रमा मेला सचेतक विमल मिश्रा ने कहा कि मडरुवा पड़ाव स्थल पर रामकुंड तालाब स्थित है, जिसमें श्रद्धालु स्नान करते हैं। उसको अमृत सरोवर बनाने का सुझाव दिया। कोल्हुवा बरेठी पड़ाव स्थल तक जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटवाए जाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि यह धर्मार्थ कार्य है, सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरे मनोयोग के साथ समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि परिक्रमा मार्ग एवं मेला स्थल के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एएसपी प्रवीण रंजन सिंह, सीएमओ डाॅ. हरपाल सिंह, एसडीएम मिश्रिख अजय कुमार तिवारी, एसडीएम संडीला तान्या सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बबलू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



सीएम के संभावित कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने नैमिषारण्य में आयोजित होने वाले श्रीश्री जगदम्बा राजराजेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में 22 फरवरी को मुख्यमंत्री का आगमन संभावित है। डीएम ने तैयारियों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें