फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: इलसिया पार्क में बजरंग दल व पुलिस में नोकझोंक

Tue, 14 Feb 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। वेलेंटाइन डे पर बजरंग दल का पहरा देख प्रेमी जोड़ों ने चोरी छिपे अपने दिल की बात का इजहार किया। शहर के पार्कों में रोजाना से अधिक चहल-पहल नजर आई। इस दौरान बजरंग दल ने घूम-घूमकर विरोध किया। इस कारण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व पुलिस की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में भी युवक-युवतियों की संख्या कम ही नजर आई। नव दंपतियों ने भी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर वेलेंटाइन डे को यादगार बनााया। शहर में वेलेंटाइन डे फीका रहा। बजरंग दल का उग्र रवैया देख प्रेमी युगल सहमे रहे। कई प्रेमी युगल चोरी छिपे मिले। शहर के पार्कों व रेस्टोरेंट में युवाओं की संख्या कम नजर आई।
सरोजनी वाटिका, इलसिया, महावीर पार्क समेत शहर के विभिन्न पार्कों में कुछ प्रेमी जोड़ों ने चोरी-छिपे प्यार का इजहार किया। इस दौरान कई युवक-युवतियों को बजरंग दल के विरोध का सामना करना पड़ा। मंगलवार की दोपहर बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रेमी जोड़ों की तलाश में इलसिया पार्क पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां कई युवक-युवतियों से पूछताछ करने लगे। इससे पार्क में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस बीच सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियों ने किसी को परेशान करने से मना किया तो वह भड़क गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से पुलिस कर्मियों की तीखी झड़प हो गई। इसके कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चले गए। इससे पार्क में मौजूद युवक-युवतियां सहमे नजर आए। लिहाजा, अधिकतर युवक और युवतियां वापस चले गए।
नव दंपतियों में भी वेलेंटाइन डे का उत्साह दिखा। शहर के आदर्श नगर में रहने वाले रचित श्रीवास्तव एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। देर रात को ऑफिस से निकल पाते हैं। रचित की एक सप्ताह पहले शादी हुई है। वेलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए रचित समय निकालकर शाम को घर पहुंच गए। नव दंपति ने अपने अंदाज में वेलेंटाइन डे को यादगार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें