सीतापुर। कस्बे के ब्राइट फ्यूचर प्ले स्कूल में खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नौनिहालों ने विभिन्न खेलों में दमदार तरीके से प्रदर्शन किया। विजयी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध निदेशिका डॉ. ऋतु जैन ने किया। डॉ. ऋतु जैन ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चे मानसिक व शारीरिक रूप से बलवान होते हैं। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। खेल प्रतियोगिता में खरगोश दौड़, टॉफी दौड़ व गुब्बारा दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया।
खरगोश दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले आद्विक, माही व वेदिका को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जबकि मेढक दौड़ में अथर्व, सार्थक व शिवांक, टॉफी दौड़ में रेयान, तनु व हसनैन, बकेट दौड़ में देविका, अबु व प्रानवी, 20 मीटर दौड़ में सिद्धी, शिखा व उत्कर्ष, गुब्बारा दौड़ में आयशा, अर्चिता व जान्हवी, 40 मीटर दौड़ में रेयान, मनीष व देवांश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रबंध निदेशिका ने मैडल देकर सम्मानित किया।
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था की तरफ से शुक्रवार को विकास क्षेत्र रेउसा के स्कूलों में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिरसा, श्रीरामपुरवा, जबदुवा आदि गांवों के प्राथमिक स्कूलों में गणित दिवस मनाया गया। स्कूलों में स्टाल लगाकर नए-नए गणित के मॉडल दिखाकर उनके बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान गुब्बारा दौड़, चम्मच दौड़, निशाना लगाना, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता हुई।
सेठ देवेश्वर दयाल मांटेसरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यालय के नौनिहालों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक व वरिष्ठ भाजपा नेता महेश चंद्र मेहरोत्रा ने किया। मुख्य अतिथि अभिभावक नूर जहां रहीं। विशिष्ट अतिथि सपना सिंह, अंजली अवस्थी, उजमा उमर, कल्पना अवस्थी आराध्या अवस्थी रही।
अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. सविता मिश्रा ने की। संचालन शिक्षिका वर्तिका चौरसिया के द्वारा किया गया। अंग्रेजी मीडियम के नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। नृत्य नाटिका भर दे झोली व सबसे पहले लूंगा मम्मी डैडी का नाम अति सराहनीय रहा।