फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए हुनर

Sat, 07 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। दीपावली के पर्व पर प्राथमिक विद्यालय बघाइन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में रंगोली के माध्यम से सजावट की जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालयों में चित्रकला और रंगोली बनाने का नियमित अभ्यास कराना चाहिए। प्रधानाध्यापिका अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में रंजीत कुमार, रमन गुप्ता, शमीमुद्दीन, कासिम और लुकमान के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आयशा, सुन्दुस फिरदौस, अंशिका और फलक के ग्रुप को दूसरा स्थान मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें