फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अवैध क्लीनिक में प्रसव, महिला की मौत

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा इलाके में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकं पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कस्बा मारूबेहड़ निवासी अख्तर जहां को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने कस्बे के एक क्लीनिक में शनिवार को भर्ती कराया था।
विज्ञापन

अख्तर जहां ने यहां एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी। इस पर क्लीनिक संचालक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन महिला को बहराइच लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एसीएमओ डॉ. कमलेश चंद्रा ने बताया जानकारी मिली है। अस्पताल की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें