रेउसा। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के रमकुंडी गांव निवासी पवन कुमार चौहान का पुत्र रोशन (10) थानगांव के महेशपुर गांव के मजरा लोनियन पुरवा में अपने मामा तीर्थ राम चौहान के घर एक सप्ताह पूर्व आया था।
शनिवार को वह अपने मामा मुनेजर के साथ गांव के बाहर उत्तर दिशा में बने मॉडल तालाब में मवेशी नहलाने गया था। मामा मवेशी नहला रहा था, रोशन भी नहाने लगा। अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।