इमलिया सुल्तानपुर। इलाके के नौवा महमूदपुर गांव निवासी मौनी (3) की करंट लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम वह घर में खेल रही थी। खेलते-खलते अचानक वह पंखे के पास आ गई। पंखे में करंट उतर रहा था, जिसे छूते ही मौनी पंखे से चिपक गई। आनन-फानन परिजन बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया ले गए, वहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।