मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग ने किया बाढ़ बचाओ परियोजना का निरीक्षण। स्रोत : जिला सूचना विभाग
लहरपुर। तहसील क्षेत्र से निकलने वाली शारदा नदी के किनारे स्थित गांव रतौली, मास्टर पुरवा का मुख्य अभियंता रुहेलखंड, बरेली ने निरीक्षण किया। प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ बचाओ परियोजनाओं का हाल देखा। मुख्य अभियंता अवधेश कुमार ने नदी की स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं को दिए। उन्होंने इस संबंध में ग्रामीणों से नदी के किनारे बच्चों व पशुओं को न ले जाने के लिए कहा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने बताया कि नदी का जलस्तर स्थिर है, नदी की 24 घंटे निगरानी की जा रही है, सभी परियोजनाएं सुरक्षित हैं। इस मौके पर सहायक अभियंता सुधीर कुमार, अवर अभियंता मनोज यादव व ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।