फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुराना सीतापुर में चलेगा चेकिंग अभियान

Thu, 28 Sep 2023 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को भवानीपुर उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कजियारा फीडर पर लोड अधिक होने पर पुराने सीतापुर में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता भवानीपुर उपकेंद्र पहुंचे। कजियारा फीडर पर लाइन लॉस अधिक होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि लाइन लॉस न्यूनतम किया जाए। इस फीडर से जुड़े पुराने सीतापुर के मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया जाए। कहा कि बिजली मीटरों को घरों के बाहर लगाया जाए। नियमित इनकी मॉनीटरिंग की जाए।
अधिशाषी अभियंता प्रथम रितेश आनंद ने बताया कि चेकिंग अभियान के लिए एसडीओ की अध्यक्षता में टीमें बना दी गईं हैं। शुक्रवार से यहां पर अभियान चलाया जाएगा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि राजस्व वसूली पिछले साल की तुलना में इस बार 25 फीसदी अधिक वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मुख्य अभियंता ने समीक्षा की। बिसवां मंडल की प्रगति अच्छी रही। इसके अलावा अन्य मंडलों की प्रगति बढ़ाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

कई बार हुई ट्रिपिंग, परेशान रहे लोग
शहर के भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में गुरुवार को ट्रिपिंग का सिलसिला करते रहे। कई बार ट्रिपिंग होने से करीब तीन घंटे की अघोषित कटौती हुई। इसके अलावा पुराना सीतापुर इलाके के मोहल्लों में भी ट्रिपिंग के चलते लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें