सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली इलाके में पांच माह पहले हुई घटना में अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। इलाके के मीरानगर गांव निवासी उमाशंकर के मुताबिक, बीती 25 अगस्त को उनका बेटा ड्यूटी से घर आया और वाहन बाहर खड़ा कर घर की ओर बढ़ा, तभी गांव निवासी विचित्र कुमार ने ट्रैक्टर से वाहन में टक्कर मार दी। चालक ने ट्रैक्टर मालिक श्रीप्रकाश की शह पर घटना को अंजाम दिया। मामले में महमूदाबाद पुलिस पांच महीने तक टरकाती रही। इस पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार देरशाम मुकदमा दर्ज किया गया। (संवाद)