जहांगीराबाद (सीतापुर)। बिसवां ब्लॉक की जहांगीराबाद ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार मो. नोमान की उचित दर दुकान की जांच की थी। इसमें राशन कालाबाजारी की पुष्टि होने के साथ ही कार्डधारकों को राशन न दिए जाने का मामला सही पाया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर कोटेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के दौरान कई पात्रों ने राशन वितरण न किए जाने की शिकायत की थी। पूर्ति निरीक्षक ने विक्रेता की दुकान के स्टॉक के भौतिक सत्यापन में 7067 क्विंटल चावल, 119 क्विंटल गेहूं और 1.05 क्विंटल चीनी कम पाई।
कोटेदार ने कार्डधारकों में वितरित न करके कालाबाजारी कर ली गई। जांच में सभी शिकायतें सही मिलीं। इस पर पूर्ति निरीक्षक सूरज पाल सिंह ने कोटेदार मो. नोमान के खिलाफ सदरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।