फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उम्मीदवार छह का समोसा और 12 की पिलाएंगे कोल्ड ड्रिंक

Fri, 21 Apr 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए जलपान और लंच पैकेट सहित अन्य वस्तुओं को खरीदने के लिए दरों का निर्धारण कर दिया गया है। इसी के अनुरूप उनके चुनावी खर्च की गणना की जाएगी। वह छह रुपये प्रति पीस समोसा, लड्डू और एक कप चाय पर खर्च करेंगे। 12 रुपये में 200 एमएल की कोल्ड ड्रिंक पिलाएंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष और सभासद पदों के उम्मीदवारों की ओर से विभिन्न वस्तुओं सहित अन्य कार्यों पर खर्च के लिए जिला स्तरीय कमेटी ने दरों का निर्धारण किया है। जारी की गई दरों के अनुसार लंच पैकेट की लागत 42 रुपये रहेगी। इसमें पांच पूड़ी, सब्जी, एक पीस मीठा, मिर्च का आचार दिया जाएगा।

विशिष्ट लंच पैकेट 175 रुपये को होगा। दो सौ मिली. जूस की कीमत 20 रुपये तय की गई है। वाहनों के भाड़े का भी निर्धारण किया गया है। इसके तहत टाटा मैजिक पर प्रतिदिन 1100 और जीप टैक्सी पर 750 रुपये भाड़ा दिया जा सकता है। अन्य 14 प्रकार के वाहनों की दरें भी तय की गईं हैं। 16 रुपये प्रति मग दी जाने वाली काफी मशीन का प्रतिदिन किराया छह सौ रुपये है।
विज्ञापन


गुलाब के फूल की माला पर 57 रुपये और गेंदे के फूल की माला पर 37 रुपये खर्च होंगे। छह व्यक्तियों के बैंड बाजा पर 2700 रुपये प्रतिदिन खर्च किया जा सकते हैं। प्रचार प्रसार की सामग्री की दरें भी तय की गई हैं। छोटा कलर झंडा आठ हजार रुपये प्रति हजार और बड़ा झंडा 10 हजार रुपये प्रति हजार में लिया जा सकता है। प्लॉस्टिक के बिल्ले, स्टीकर, हैंड बिल, टी शर्ट, गमछा आदि की दरें तय की गई है।



टेंट पर खर्च होंगे पांच रुपये वर्ग फीट प्रतिदिन
उम्मीदवारों की ओर से टेंट और बैरीकेडिंग का भाड़ा कितना देना है, इसकी दरें समिति ने तय की हैं। इसके अनुसार पांच रुपये वर्ग फीट प्रतिदिन टेंट पर खर्च किया जा सकेगा। पर्दे 115, मेजपोश सात और तिरपाल पर 170 रुपये प्रतिदिन खर्च होंगे। पांच केवीए का जनरेटर 825 और 10 केवीए का 1330 रुपये में लिया जा सकता है। डीजल और मजदूरी का खर्च अलग रहेगा। फाइबर की कुर्सी छह रुपये में, फोल्डिंग मेज 11 रुपये और ग्रीन मैट 85 रुपये प्रतिदिन किराए पर ली लाएगी। जन सभा के लिए बनने वाले मंच पर 34 रुपये प्रति वर्ग फिट की दर से प्रतिदिन बनेगा। बाल्टी, ड्रम, दरी, गिलास, कूलर की भी दरें तय हैं। तख्त 24 रुपये प्रतिदिन किराए पर लिया जा सकता है। इसी तरह अन्य सामग्री के भी रेट तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें