सीतापुर। कांग्रेस सांसद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के मामले में रविवार को नया मोड़ आया। सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई। इसमें एक आवाज सांसद व दूसरी पीड़िता की होने का दावा किया जा रहा है। अमर उजाला ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। रिकॉर्डिंग में सांसद पीड़िता से सम्मानजनक रास्ता निकालने की बात कह रहे हैं। वायरल रिकॉर्डिंग के कुछ अंश-
विज्ञापन
पीड़िता- हेलो..।
सांसद- हां ..हां।
पीड़िता- किसके पास फोन है?
सांसद - राकेश बोल रहा हूं।
पीड़िता - अच्छा..ठीक है..क्या सोचा फिर आपने?
सांसद- किसका..नंबर किसका है?
पीड़िता- अरे बहुत से नंबर से मिलाया। मेरे पास फोन ही नहीं है। आपने क्या सोचा मुझे बताइए। तबीयत खराब हो रही है।
सांसद- जो आप कहोगे..वो हम करेंगे...बस यही सोचा है।
पीड़िता- इतने दिन से आप भी जो कहते थे...हम करते थे कि शादी करके रखोगे। उस दिन फोन किया तो आपने उठाया नहीं।
सांसद - तो हम आए नहीं।
पीड़िता- अरे कैसे आए, यह भी तो देखिए। इतने समय से हम आपसे कह रहे थे, अभी तक आप रास्ता ही नहीं बना पाए।
सांसद- रास्ता बना है। हम चाहते हैं कि तुरंत कोई बाधा न खड़ी हो...तुरंत न खड़ी हो...फिर बाद में देखा जाएगा। रास्ता बना है।