फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक में फंसा केबल, बिजली गुल

Sat, 10 Feb 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। द सेक्सरिया शुगर फैक्टरी जाने वाले ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक आए दिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। अधिक ऊंचाई तक गन्ना लादकर ट्रक प्रमुख मार्ग से गुजरते हैं। ट्रक में लदा गन्ना बिजली के तारों से टकरा जाता है। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे भी बिसवां जा रहे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने फरदापुर चौराहे पर सड़क से होकर निकली बिजली लाइन के केबल को तोड़ दिया। बिजली गुल हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद ड्राइवर को समझाया गया। वहीं, अधिकारियों को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना आम हो गई है। जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।

गन्ने के बोझ गिरने से भी चोटिल होते लोग
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बिसवां-रेउसा मार्ग के जहांगीराबाद मुख्य चौराहे पर शिव मंदिर है। इसी मार्ग से होकर मंदिर के सामने से भारी ओवरलोड गन्ना ट्रक गुजरते हैं। अक्सर ट्रकों में फंसकर बिजली का केबल टूट जाता है और गन्ने के बोझ ट्रक से गिर जाते हैं। इससे लोग चोटिल हो जाते हैं। क्षेत्रीय निवासी सुशील कुमार वर्मा, पप्पू वर्मा,मो सलीम अंसारी, विवेक कुमार, विशाल कुमार, हरिनाम वर्मा ने प्रशासन से ओवरलोड होकर चलने वाले इन ट्रकाें पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें