फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल की जमीन पर बन रहे कॉम्पलेक्स पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगरपालिका ने शहर में नजूल की जमीन पर निर्माणाधीन एक अवैध कॉम्पलेक्स को बुलडोजर से ढहा दिया। यह निर्माण बिना नक्शा पास कराए ही हो रहा था। इसके साथ ही भवन स्वामी के पास जमीन संबंधी पुख्ता कागजात भी नहीं मिले। इस पर नगरपालिका ने नोटिस जारी की है। शहर में नजूल की जमीन पर निर्माण संबंधी खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

शहर के प्रेमनगर में एक कॉम्पलेक्स का निर्माण काफी तेज गति से हो रहा था। नगरपालिका को इसकी शिकायत मिली कि यह निर्माण नजूल की जमीन पर कराया जा रहा है। इस पर भवन स्वामी को तीन दिन पहले नोटिस जारी की गई थी। जमीन के अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद नगरपालिका की टीम गुरुवार को बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और एक ही झटके में पूरे निर्माण को ढहा दिया। शहर में नजूल की जमीन पर किए जा रहे निर्माण संबंधी खबर को अमर उजाला ने कई दिनों तक प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि यह निर्माण नजूल की जमीन पर हो रहा था। नोटिस के बाद भी कोई सही जवाब नहीं मिला। भवन स्वामी ने एक तो नक्शा नहीं पास कराया था, दूसरा नगरपालिका की तरफ से बनाए गए नाले का रुख मोड़ दिया गया था। भवन स्वामी ने खुद के प्रयोग के लिए नाला बनवा लिया था। पूरे अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें