फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नव प्रवेशी विद्यार्थियों को बीएसए ने किया सम्मानित

Sat, 11 Apr 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
खैराबाद के प्राथिमक विद्यालय मिश्रापुर में छात्रों को शर्ट-लोवर देते बीएसए। संवाद
विज्ञापन
खैराबाद । प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण शुक्रवार को बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट देने के साथ माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। वर्ष भर सौ फीसदी उपस्थिति देने वाले व पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापिका नीलम ने स्टेशनरी, शर्ट व लोअर भी वितरित की। बीएसए ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यहां सभी अध्यापक बहुत मेहनत के साथ अध्यापन कार्य कर रहे हैं। अन्य विद्यालयों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर करुणेश मिश्र, आलोक श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, संजीव पटेरिया, शिवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें