फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मकान बंटवारे के विवाद में भाइयों में मारपीट

Fri, 26 Jun 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। कुचलाई गांव में पुश्तैनी मकान और संपत्ति बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी मजहर और इकबाल सगे भाई हैं। दोनों के बीच काफी समय से मकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ भेजा। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। थानाध्यक्ष मानसिंह पाल ने बताया कि दोनों भाइयों के साथ ही चार लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें