फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मोहल्ला सदर बाजार में सोमवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जमकर ईंट पत्थर चले। एक युवक ने गोली लगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली नगर के मोहल्ला सदर बाजार निवासी कर्मजीत राठौर (35) पेंटिंग का कार्य करते हैं। उनके मुताबिक किसी बात को लेकर मोहल्ला निवासी युवक के बीच कहासुनी हो गई थी। अस्पताल में भर्ती कर्मजीत राठौर ने बताया कि वीरू और उसके साथियों ने बाइक से लौटते समय उनको घेर लिया। आरोपियों ने उनपर ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई जो कि पीड़ित के हाथ को छूकर निकल गई। पीड़ित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने गोली लगने की आशंका जताई है। कर्मजीत ने बताया कि पूर्व में भी विपक्षियों से विवाद हो चुका है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि मारपीट हुई है। फायरिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें