झरेखापुर। कोतवाली देहात के खमरिया गांव में घर के बाहर खेल रहा दानिश (10) ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। रामकोट के मुसाहा गांव निवासी दानिश गर्मी की छुट्टियां बिताने अपने फूफा शफीक के घर आया था। मृतक के पिता सलमान के अनुसार हादसा करने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅली नगर पालिका सीतापुर की है। इसे रामकोट के रामनगर खटकरी निवासी चालक फूल सिंह चला रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राॅली लालकुर्ती से कूड़ा लेकर खमरिया गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)