हरगांव। क्योंटी खुर्द भीखपुर निवासी हरीश (42) का शव बृहस्पतिवार देर शाम सुर्जीपारा-क्योंटी खुर्द के दक्षिण स्थित पुजनी तालाब में उतराता मिला। परिजनों के अनुसार हरीश बुधवार सुबह करीब चार-पांच बजे घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार दोपहर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच देर शाम तालाब में शव उतराता मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।