फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में उतराता मिला 10 वर्षीय बालक का शव

Tue, 06 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा। तंबौर की ग्राम पंचायत इच्छा निवासी सोनेलाल का पुत्र साहिल (10) रविवार शाम करीब चार बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तंबौर पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में जुटी रही। सोमवार को गांव के बाहर पानी से भरे खेत में साहिल का शव उतराता मिला। सीओ लहरपुर अभिषेक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें