फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाजपा नेता के भाई और भाभी ने बेच डाली शुत्र संपत्ति

Fri, 17 Mar 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गृह विभाग के हस्तक्षेप के बाद शत्रु संपत्ति बेचने के आरोप में पुलिस ने महिला भाजपा नेता के भाई-भाभी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

सीतापुर के लक्ष्मीनगर निवासी प्रदीप कुमार आनंद ने गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 लक्ष्मी मार्केट निवासी रमन साहनी और उनकी पत्नी सिंपल साहनी ने फर्जीवाड़ा कर शत्रु संपत्ति का बैनामा गीता जायसवाल पत्नी राम नरेश जायसवाल को कर दिया। शत्रु संपत्ति पर पहले भवन का निर्माण था, जिसे गिरवाने के बाद बैनामा किया गया। पूरे मामले की जांच गृह विभाग ने कराई। इसके बाद गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के उप सचिव राजेंद्र कुमार ने डीएम अनुज सिंह को पत्र भेजकर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस ने प्रदीप आनंद की तहरीर पर फर्जीवाड़ा कर शत्रु संपत्ति बेचने वाले रमन साहनी और उनकी पत्नी सिंपल साहनी के साथ ही संपत्ति खरीदने वाली गीता जायसवाल पत्नी रामनरेश जायसवाल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शत्रु संपत्ति अधिनियम के साथ ही जालसाजी, फर्जीवाड़ा किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रमन साहनी भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री मोनिका आनंद का भाई है, जबकि सिंपल साहनी भाजपा नेता की भाभी है। उन्होंने यह भी बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाला प्रदीप कुमार आनंद भाजपा नेता मोनिका आनंद का पति है और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें