रेउसा (सीतापुर)। रेउसा के मूर्तपुर निवासी विमल अपनी मां फूलमती व भाई विनय के साथ शुक्रवार को थानगांव के लालपुर आए थे।
दूसरी तरफ राजापुरकलां निवासी तस्लीम भरथा के निकट पेट्रोल पंप से वाहन में ईंधन भराकर निकले थे। दोनों की बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में टकरा गईं। हादसे में विमल, फूलमती और विनय चोटिल हो गए। तीनों का इलाज चल रहा है।