कोतवाली इलाके के मुराऊ टोला निवासी सुनील कुमार (20) पुत्र झब्बू बाइक से जा रहा था। जब वह भोलागंज के पास पहुंचा तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।