लहरपुर (सीतापुर)। नवीनगर गांव में रविवार को ईरिक्शा व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तालगांव थाने के दनियालपुर गांव निवासी परवेज (30) व उनकी पत्नी रीना (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से परवेज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ईरिक्शा चालक अपना ऑटो लेकर भाग गया।