फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की गई जान

विज्ञापन
मृतक राजेश दी​क्षित। - फोटो : मृतक राजेश दी​क्षित।
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकरा जाने से युवक की मौत हो गई। युवक एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। शहर कोतवाली के पूर्णागिर नगर निवासी राजेश दीक्षित (30) अपने परिचित अंकित कश्यप (25) के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान दोनों बाइक से पारा गांव के पास स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। यहां सड़क किनारे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। राजेश बाइक चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंकित कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ऐलिया में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हें लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उनका उपचार जारी है। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें