फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मवेशी से टकराई बाइक, मजदूर की मौत

Tue, 22 Aug 2023 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मजदूर की बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में घायल मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव मोचखुर्द निवासी अनिल (35) मिस्त्री था। मंगलवार सुबह वह बिसवां बाइक से अपने काम पर आया था। बारिश के चलते काम न होने पर वापस घर जा रहा था। तभी बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर मोचखुर्द गांव के पास अचानक बाइक से मवेशी टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें