सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में बुधवार को खंभे से टकरा कर बाइक सवार की मौत हो गई। इलाके के गांव निरचौड़ी निवासी अनिल (35) बाइक से भिठौरा की तरफ जा रहे थे। मछरेहटा जलालपुर मार्ग पर बनतलिया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। खंभा सड़क से बिल्कुल सटा हुआ था। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार उनके चचेरे भाई विनोद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज जारी है।