प्रमुख सचिव शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पावर कॉर्पोरेशन के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 हजार से ज्यादा के बकायेदारों से वसूली अभियान में तेजी लाई जाए। साथ ही राजीव गांधी विद्युतीकरण के कार्य में तेजी लाने, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली दिए जाने, नलकूपों के ऊर्जीकरण का काम तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रमुख सचिव ने कहा रमजान के दौरान सहरी व इफ्तार के वक्त किसी भी हालत में बिजली कटौती न की जाए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता आरबी यादव, महफूज आलम मौजूद थे।