फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति रहे सतर्क

Sat, 15 Jul 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। संचारी रोगों से बचाव के लिए प्राथमिक विद्यालय, ईरापुर में स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी व जागरूकता रैली हुई। संगोष्ठी में अभिभावकों और बच्चों को जागरूक करते हुए संकुल शिक्षक अनवर अली ने कहा कि सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। बासी भोजन और कटे हुए फलों का सेवन न करें। साफ पानी और यदि संभव हो तो पानी उबालकर ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

एएनएम अर्चना देवी ने टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री प्रेमावती ने कहा कि सभी लोग अपने घर और परिवेश को स्वच्छ रखें। स्वच्छता से ही तमाम बीमारियों से पूरा परिवार सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने गांव के विभिन्न मार्गों पर जागरूकता रैली निकाल कर गांव का भ्रमण कर ग्राम वासियों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। संगोष्ठी में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरिपाल, शिक्षक सरोज कुमार वर्मा, उमेश चंद्र, रामावती वर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें