फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बम्हौरा के किसान ने बेचा 90 क्विंटल धान

Sat, 05 Oct 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर शुक्रवार को धान खरीद का शुभारंभ हुआ। बम्हौरा गांव निवासी आनंद दीक्षित ने 90 क्विंटल धान क्रय केंद्र पर बेंचा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने आनंद दीक्षित का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में क्रय केंद्रों का रुख करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए न्यूनतम मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल (कामन) व 2320 रुपये प्रति क्विंटल (ग्रेड ए) के आधार पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान का क्रय किया जाएगा। जिले में 31 जनवरी 2025 तक धान खरीद प्रभावी रहेगी।

जिले में 116 केंद्र अनुमन्य
जिले में खाद्य विभाग के 28, पीसीएफ के 43, पीसीयू के 35, यूपीएसएस के 6, भारतीय खाद्य निगम के 4 यानि कुल 116 धान क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। जिले में इस बार डेढ़ लाख मीट्रिक टन क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 320 किसानों ने पंजीकरण कराया है। शेष किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, मोबाइल फोन या मोबाइल एप की मदद से खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण या नवीनीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन





समस्या होने पर कंट्रोल रूम से करें संपर्क
किसान धान क्रय संबंधी किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है। इसका नंबर 05862-356031 है।
विज्ञापन

-रतन शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें